Uncategorized

बयान के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। वाराणसी के संभागीय आयुक्त कौशल राज शर्मा के अनुसार, जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाना है उनमें ग्रामीण विकास पर केंद्रित योजनाएं शामिल हैं, जिनमें 130 पेयजल परियोजनाएं, 100 नए आंगनवाड़ी केंद्र, 356 पुस्तकालय, पिंडरा में एक पॉलिटेक्निक कॉलेज और एक सरकारी महाविद्यालय शामिल है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री पुलिस लाइन में ‘ट्रांजिट हॉस्टल’ और रामनगर में पुलिस बैरक तथा चार ग्रामीण सड़कों का भी उद्घाटन करेंगे। शर्मा ने कहा कि मोदी शहरी विकास पर ध्यान केंद्रित करते हुए रेलवे और वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) द्वारा संचालित विभिन्न सौंदर्यीकरण परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे। जिन परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी उनमें से 25 परियोजनाएं 2,250 करोड़ रुपये की हैं, जिनका मुख्य उद्देश्य शहर के बिजली ढांचे को मजबूत करना है। इसमें 15 नए सबस्टेशनों का निर्माण और 1,500 किलोमीटर नई बिजली लाइनें बिछाना शामिल है। चौकाघाट के पास एक नया 220 केवी सबस्टेशन भी बनाया जाएगा जिसका उद्देश्य 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री वाराणसी रिंग रोड और सारनाथ के बीच एक सड़क पुल, भिखारीपुर और मंडुआडीह क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर की आधारशिला रखेंगे। शर्मा ने कहा कि हवाई अड्डे से संबंधित बुनियादी ढांचा परियोजनाएं भी एजेंडे में शामिल हैं जिसके तहत इसके विस्तार के लिए एक सड़क सुरंग के निर्माण की आधारशिला रखना शामिल है। प्रधानमंत्री विद्युत अवसंरचना को प्रोत्साहन देते हुए, वाराणसी मंडल के जौनपुर, चंदौली और गाजीपुर जिलों के दो 400 केवी और एक 220 केवी के विद्युत उपकेंद्र और संबंधित पारेषण लाइनों का उद्घाटन करेंगे जिनकी लागत 1,045 करोड़ रुपये से अधिक है। मोदी वाराणसी के चौकाघाट में 220 केवी के विद्युत उपकेंद्र, गाजीपुर में 132 केवी के विद्युत उपकेंद्र की आधारशिला भी रखेंगे जिनकी लागत लगभग 775 करोड़ रुपये से अधिक है। प्रधानमंत्री मोदी स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत 77 प्राथमिक स्कूल भवनों के नवीनीकरण और वाराणसी के चोलापुर में कस्तूरबा गांधी स्कूल के लिए एक नए भवन के निर्माण की आधारशिला भी रखेंगे। शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री वाराणसी में कारीगरों के लिए एमएसएमई यूनिटी मॉल, मोहनसराय में ट्रांसपोर्ट नगर योजना के अवसंरचना विकास कार्यों, डब्ल्यूटीपी भेलूपुर में एक मेगावाट का सौर ऊर्जा संयंत्र, 40 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक हॉल और विभिन्न पार्कों के सौंदर्यीकरण की आधारशिला भी रखेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 70 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को पहली बार आयुष्मान वय वंदना कार्ड भी वितरित करेंगे। मोदी तबला, पेंटिंग, ठंडाई, तिरंगा बर्फी सहित विभिन्न स्थानीय वस्तुओं और उत्पादों को ‘भौगोलिक संकेत’ (जीआई) का प्रमाणपत्र प्य

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button