uttar pradesh

बमरौली पुलिस चौकी के पास देर रात हंगामा, फरियादी से हेड कांस्टेबल की कहासुनी के बाद हिंसा

बमरौली पुलिस चौकी के बाहर रविवार देर रात हंगामा मच गया. बताया जा रहा है कि शिकायत लेकर पहुंचे व्यक्ति से ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल अशोक उपाध्याय की कहासुनी हो गई, जो धीरे-धीरे विवाद में बदल गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. शिकायत करने वाले पक्ष का कहना है कि पुलिस ने उनके घर के एक निर्दोष युवक को मारपीट के मामले में पकड़ लिया, जबकि असली आरोपी खुले घूम रहे हैं. इसी बात को लेकर परिजन, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं, चौकी पर विरोध जताने पहुंचे थे.

हेड कांस्टेबल का व्यवहार, थप्पड़ और गाली-गलौज

विवाद बढ़ने पर हेड कांस्टेबल अशोक उपाध्याय आपा खो बैठे. उन्होंने शिकायत करने वाले व्यक्ति को गाली-गलौज करते हुए थप्पड़ मार दिया. जब युवक ने फोन करने की कोशिश की तो दीवान ने उसे धमकाते हुए कहा जो करना है कर लो. इससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया और लोग आक्रोशित हो उठे. घटना का वीडियो मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया. वीडियो में हेड कांस्टेबल चौकी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते नजर आ रहे हैं.

वीडियो वायरल और कार्रवाई

सुबह होते ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. मामला अधिकारियों तक पहुंचा तो पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. सिटी डीसीपी मनीष कुमार शांडिल्य ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हेड कांस्टेबल अशोक उपाध्याय को लाइन हाजिर कर दिया और एसीपी धूमनगंज को जांच सौंप दी. डीसीपी मनीष कुमार शांडिल्य ने कहा कि “शिकायत करने वालों के साथ अभद्रता या अनुशासनहीनता किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं होगी. पुलिस कर्मियों को जनता के प्रति संवेदनशील और संयमित रहना चाहिए.” यह कोई पहली घटना नहीं है जब बमरौली चौकी चर्चा में आई हो.

पुलिस की साख पर सवाल

यह ताजा मामला एक बार फिर पुलिस की साख और कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर रहा है. वह चौकी, जो लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए बनी है, अब विवाद और डर का केंद्र बनती जा रही है.

सौरभ मिश्रा प्रयागराज के निवासी हैं. वह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. अपने करियर की शुरुआत सौरभ ने 2020 में इंडिया अहेड से की, इसके बाद रिपब्लिक भारत में 2 महीने कार्य किया. सौरभ, वर्ष 2023 से अप्रैल 2025 तक मैं हिंदी खबर में एसोसिएट रिपोर्टर रहे. इन्होंने कई बड़े स्तरीय इवेंट और जन-सरोकार की खबरें कवर किए हैं. निष्पक्ष और तथ्य आधारित रिपोर्टिंग इनकी प्राथमिकता है.सौरभ ने पत्रकारिता जगत में पूरी ईमानदारी और मेहनत से काम किया है उन्हें हर दिन कुछ नया सीखना, लोगों से संवाद करना और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम करना पसंद है. सौरभ ने स्नातक की पढ़ाई कानपुर यूनिवर्सिटी से की है और वर्तमान में भी पत्रकारिता से जुड़े हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button