देश-विदेशधर्म
Trending

बंगलादेश में ईद-उल-फित्र का जश्न

बंगलादेश में मंगलवार को मुस्लिम धर्मावलंबियों का सबसे बड़ा त्योहार ईद-उल-फित्र पूरे हर्षोल्लास से मनाया गया।

ढाका। बंगलादेश में मंगलवार को मुस्लिम धर्मावलंबियों का सबसे बड़ा त्योहार ईद-उल-फित्र पूरे हर्षोल्लास से मनाया गया।
ईद की मुख्य नमाज राजधानी ढाका में हाईकोर्ट परिसर स्थित राष्ट्रीय ईदगाह में सुबह साढ़े आठ बजे अदा की गयी। किसी जगह पर खराब मौसम अथवा अन्य कारणों से नमाज आयोजित न हो पाने की स्थिति में बैतुल मुकर्रम राष्ट्रीय मस्जिद में सुबह नौ बजे नमाज का आयोजन निर्धारित किया गया था।
नये और रंग-बिरंगे परिधानों में सजे लोगों ने नमाज के बाद एक दूसरे के घरों में जाकर गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। देश भर में ईद की नमाज अदा की गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button