Uncategorized
Trending

फ्यूज़न माइक्रो फाइनेंस ने करवाया बच्चों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

मवाना। फ्यूज़न माइक्रो फाइनेंस कंपनी ने सामाजिक कार्यक्रम के अंतर्गत दिल्ली के मवाना क्षेत्र में चाइल्ड हार्ट फाउंडेशन गैर सरकारी संगठन के साथ मिलकर निःशुक्ल हेल्थ चेकउप कैम्प आयोजित किया। इस मौके पर 2 साल से 16 साल तक के लगभग 80 से अधिक बच्चों का स्वास्थ जांच करवाया गया। इस जांच का उद्देश्य किसी भी प्रकार के स्वास्थ्य संबन्धित रोग का पता करना रहा।
इस मौके पर कंपनी की तरफ से श्रीमान राजकुमार शर्मा (डीएम), श्रीमान अंकित शर्मा (एडमिन), श्रीमती रेणु (बीएम) मौजूद थे। डॉ. आशीष गोयल (बाल विशेषज्ञ), डॉ सुषमा देवी (सामान्य चिकित्सक) आदि ने कार्यक्रम में आए लोगों को स्वास्थ्य सम्बंधित कुछ महतवपूर्ण जानकारी दी। साथ ही यह भी बताया की स्वास्थ्य से जुडी किसी भी समस्या के लिए उन्हें तुरंत चिकित्सक के पास जाने से परहेज़ नहीं करना चाहिए, ताकि समय पर किसी भी बीमारी का इलाज़ हो सके। शिविर में आए बच्चों की जाँच के बाद आवश्यकता अनुसार दवाई का वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम में भाग लेने वाले अतिथियों ने इस सामाजिक पहल के लिए फ्यूज़न माइक्रो फाइनेंस के प्रयासों की सराहना की। फ्यूज़न माइक्रो फाइनेंस आरबीआई द्वारा पंजीकृत एक गैर बैंकिंग वित्तीय संस्था है, जिसने अपनी ज़िम्मेदारीयों को केवल वित्तीय लेनदेन तक सीमित नहीं रखा है बल्कि यह कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) के तहत अपनी सामाजिक ज़िम्मेदारीयों का लगातार निर्वाहण कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button