Uncategorized

फलावदा पुलिस द्वारा हत्या की घटना को अंजाम देने वाले शाकिर और साहिल को गिरफ्तार किया

फलावदा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय मेरठ व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी महोदय मवाना के पर्यवेक्षण में वर्तमान में चलाये जा रहे वांछित अपराधियों के धरपकड़ अभियान के अन्तर्गत थाना प्रभारी राजेश कुमार काम्बोज मय टीम चैकिंग के दौरान कस्बा फलावदा में रविवार की रात हमलावरों ने अनस को फोन करके घर से बस स्टैंड पर बुलाया। इसके बाद अनस के सीने में गोली मारकर गिलमान उर्फ मोनू अपने साथियों के साथ फरार हो गया था।
थाना फलावदा पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 115/2024 धारा 302/34 भादवि से फरार चल रहे शाकिर उर्फ मोटा पुत्र मुजीबुर्रहमान निवासी मोहल्ला अंम्बेडकर कस्बा व थाना फलावदा जनपद मेरठ उम्र करीब 23 वर्ष व साहिल पुत्र सलीम निवासी मोहल्ला मघरा वाली मस्जिद बस स्टैंड के पास कस्बा फलावदा जनपद मेरठ उम्र करीब 19 वर्ष को 17.06.2024 को समय रात्रि 09.10 बजे अमरोली उर्फ बड़ागांव वाले रास्ते से गिरफ्तार किया। मुख्य आरोपी फलावदा पुलिस की पकड़ से अभी दूर है मुकदमा वादी फैजान पुत्र मुन्नू निवासी मोहल्ला मघरा नया बस स्टैंड के सामने कस्बा व थाना फलवादा जनपद मेरठ द्वारा शाकिर पुत्र मुजीबुर्रहमान निवासी अंबेडकर कस्बा व थाना फलावदा जनपद मेरठ गिलमान उर्फ मोनू पुत्र अशरफ व अशरफ पुत्र रहमान निवासी कानी पट्टी कस्बा व थाना फलावदा जनपद मेरठ व दो व्यक्ति नाम पता अज्ञात के द्वारा फैजान के पुत्र अनस उम्र करीब 23 वर्ष को शाकिर के द्वारा घर से बुलाकर ले जाना तथा गिलमान उर्फ मोनू व अशरफ पुत्र रहमान उपरोक्त दो व्यक्ति नाम पता अज्ञात के द्वारा अनस को गोली मारकर हत्या कर देने के सम्बन्ध में थाना फलावदा जनपद मेरठ पर 16.06.2024 को मुकदमा 115/2024 धारा 302/34 भादवि पंजीकृत कराया था। विवेचना के दौरान वादी मुकदमा व स्वतंत्र गवाहों के बयानों से मुकदमा उपरोक्त में अभियुक्त साहिल पुत्र सलीम निवासी मोहल्ला मघरा वाली मस्जिद बस स्टैंड के पास कस्बा में थाना फलावदा जनपद मेरठ उम्र करीब 19 वर्ष का नाम प्रकाश में आया 17.6.2024 को मुखबिर खास की सूचना पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार कंबोज द्वारा मय पुलिस टीम के अमरोली और बड़ागांव वाले रास्ते से मुकदमा उपरोक्त में फरार चल रहे शाकिर उर्फ मोटा पुत्र मुजीबुर्रहमान निवासी मोहल्ला अंबेडकर उम्र करीब 23 वर्ष साहिल पुत्र सलीम निवासी मोहल्ला मघरा वाली मस्जिद बस स्टैंड के पास कस्बा व थाना फलावदा जनपद मेरठ को उम्र करीब 19 वर्ष को समय करीब रात्रि 9:00 बजे गिरफ्तार किया गया। जबकि अभी मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राजेश कुमार काम्बोज थाना फलावदा जनपद मेरठ। फलावदा चौकी इंचार्ज बिजेंन्द्र सिंह थाना फलावदा जनपद मेरठ। उ0नि0 दीपक जायसवाल थाना फलावदा जनपद मेरठ। उ0नि0 उदयभान थाना फलावदा जनपद मेरठ। सूरज व रविन्द्र पंवार मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button