देश

फर्रुखाबाद में डंपर की टक्कर से बाइक सवार तीन चचेरे भाइयों की मौत

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में कस्बा व थाना नवाबगंज के मुख्य चौराहे पर शनिवार देर रात एक अनियंत्रित डंपर ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार तीनों भाइयों के शरीर के चीथड़े उड़ गए और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। राजस्थान नंबर का बजरी लदा डंपर बाइक को टक्कर मारते हुए एक पुराने पेड़ को उखाड़कर दुकान में जा घुसा, जिससे वहां खड़ी एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। मृतकों की पहचान जनपद एटा के थाना नया गांव निवासी पुष्पेंद्र (20), अर्पित यादव (18) और निशु (15) के रूप में हुई है। ये तीनों चचेरे भाई थे और घर से खेत पर जाने की बात कहकर निकले थे। पुलिस ने बाइक नंबर और सोशल मीडिया की मदद से परिजनों को सूचना दी। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि डंपर चालक मौके से फरार है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर वाहन कब्जे में ले लिया है। स्थानीय लोगों ने चौराहे पर ब्रेकर और हाई मास्क लाइट न होने पर रोष व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button