crime
Trending

फरीदाबाद में दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे आरोपी को महिला पुलिस ने दबोचा

फरीदाबाद। दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को महिला थाना सेन्ट्रल की टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम तरुण है, जो फरीदाबाद के सेक्टर-18 संत नगर का रहने वाला है। आरोपी को महिला थाना पुलिस टीम ने दिल्ली एयरपोर्ट से दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया है।

आरोपी ने लडक़ी को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी ने शादी के लिए मना कर दिया तो लडकी की शिकायत पर दो जनवरी को महिला थाना सेंट्रल में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी। लेकिन रेड करने पर पता चला कि आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद दुबई भाग गया है, जिस बारे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एचओसी जारी कराई गई। इस बीच पुलिस को सूचना मिली आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट पर है, जहां दुबई से भारत आने पर उसे काबू कर लिया गया है। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button