crime
Trending

फतेहाबाद में ताऊ ससुर पर छेड़छाड़ व कपड़े फाडऩे का आरोप,केस दर्ज

फतेहाबाद। जिले के एक गांव में विवाहिता ने अपने ताऊ ससुर पर शराब पीकर उसके साथ छेड़छाड़ करने और कपड़े फाडऩे का आरोप लगाया है। विवाहिता का आरोप है कि जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की। बाद में पीडि़ता ने इस बारे पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। सोमवार को भट्टूकलां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में ग्रामीण क्षेत्र की महिला ने बताया कि उसकी शादी को 4 वर्ष हो चुके हैं। रविवार रात उसका ताऊ ससुर शराब पीकर उनके घर के आगे आया और गंदी-गंदी गालियां निकालने लगा। आरोप है कि उसने बाहर जाकर आरोपी को रोका तो उसने महिला के साथ मारपीट की।

महिला ने बताया कि उसने उसकी कमीज फाड़ते हुए गलत नीयत से उसके शरीर पर हाथ डाला। इस पर जब उसने शोर मचाया तो आरोपी वहां से भाग गया। उसने अपने परिवार को इस बारे में बताया, जिन्होंने पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button