baghpat

प्रेमी संग पकड़ी गई तो होटल से कूदने का वीडियो आया सामने, UP के बागपत की घटना

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक महिला अपने प्रेमी के साथ होटल में रंगरलियां मनाती रंगेहाथों पकड़ी गई तो वह होटल की छत से कूदकर फरार हो गई। छत से कूदकर महिला के भागने का वीडियो सामने आया है। मामला बड़ौत कोतवाली क्षेत्र का है। महिला को प्रेमी के साथ उसके पति ने ही पकड़ा था, लेकिन महिला इतनी शातिर निकली कि वह प्रेमी को मुसीबत में छोड़कर फरार हो गई। पूरा घटनाक्रम होटल के आस-पास घरों के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया।

पति के साथ चल रहा महिला का विवाद

सूत्रों के अनुसार, महिला बागपत के थाना छपरौली क्षेत्र की रहने वाली है। उसके पति के साथ SP कार्यालय में महिला सेल में काउंसिलिंग का केस चल रहा है। वह SP कार्यालय से तीसरी बार मिडिएशन करके लौट रही थी। लौटते समय महिला बागपत से बड़ौत की बस में बैठी और फिर बड़ौत पहुंचने के बाद अपने प्रेमी के साथ बाइक पर बैठकर ‘हॉलिडे होटल’ नामक होटल में पहुंची। महिला के पति ने चुपके से उसका पीछा किया और डायल 112 पर पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुला लिया। जैसे ही पुलिस होटल पहुंची, महिला घबरा गई और पकड़े जाने के डर से छत पर चढ़ गई।

वीडियो के आधार पर होगी कार्रवाई

इतना ही नहीं, वह 12-13 फीट ऊंची होटल की छत से छलांग लगाकर फरार हो गई। महिला के छत से कूदने का वीडियो किसी राहगीर ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है और वायरल वीडियो के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और ऐसे मामलों में होटल की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस अब इलाके में हुए ऐसे ही मामलों को खंगाल रही है और इन मामलों में होटलों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button