प्राचीन यूनानी चिकित्सा पद्धति से लाइलाज बीमारी का भी उपचार संभव: मनीष चौधरी

मुजफ्फरनगर। जनपद के प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने कहा कि दुनिया भर में यूनानी चिकित्सा पद्धति प्राचीन है, जिससे लाइलाज बीमारी का उपचार संभव है। बकरा मार्केट में चुंगी नंबर दो पर लिमरा चाईल्ड एंड फैमिली हैल्थ केयर सेंटर में निशुल्क चिकित्सा शिविर का फीता काटकर मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने शुभारंभ किया। शिविर में सैंकड़ों मरीजों की निशुल्क जांच की गई। देवबंद के मशहूर हकीम नजीफ उर रहमान द्वारा अब हर शुक्रवार में दोपहर तीन बजे से रात आठ बजे तक हिजामा लीचइंग, सभी पुराने व नये मर्ज का इलाज किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी का बुके देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने कहा कि दुनिया में सबसे प्राचीन चिकित्सा पद्धति यूनानी चिकित्सा पद्धति को ही माना जाता है, लगभग 2500 वर्ष से लगातार गंभीर बीमारी का उपचार संभव है, जिसमें कई बीमारी का उपचार किया जाता है। उन्होंने शहर में इस तरह का क्लीनिक खुलने पर खुशी जाहिर करते हुए अपनी शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से फैजुर रहमान प्रान्त संयोजक सेवा प्रकोष्ठ, असद फारूकी, मौहम्मद अज़हर, डा. नाज़िश फारूकी, डॉ. अरशद मलिक, डॉ. उवैस, शाहरुख, तहसीन अल्वी, कलीम त्यागी, शमीम कस्सार, गुलफ़ाम, नदीम मलिक, केपी चौधरी, नवीन कश्यप, हंसराज कश्यप, भारतवीर प्रधान, युवराज सक्षम चौधरी, सौरभ चौधरी, कृष्णा चौधरी आदि मौजूद रहे।


