
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में डॉक्टर भगवान का रूप शाबित हुए है। प्रयागराज में पांच दिन में डाक्टरों की टीम ने दो बड़े ऑपरेशन कर दोनों मरीजों को नया जीवनदान दिया है। डॉक्टरों ने दोनों मरीजाें के पेट से खतरनाक ट्यूमर निकाल कर नई जिन्दगी दी है। दोनों मरीजाें के पेट में 20 और 25 किलोग्राम का खतरनाक ट्यूमर था।

इन मरीजों में एक 62 साल की महिला थी और दूसरे मरीज की उम्र करीब 30 साल थी। दोनों मरीजों का इलाज आदर्श हास्पिटल में चल रहा है। डाक्टरों के मुताबिक, अब यह दोनों मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हैं। जिससे कैंसर सर्जन डॉ. राजुल अभिषेक व उनकी टीम ने लगातार आठ घंटे तक ऑपरेशन के बाद दोनों मरीजों की जान बचाने में सफल हुए।

ऑपरेशन थियेटर में डॉ. राजुल के साथ डॉ. शिवेंदु ओझा, डॉ. आशीष पांडेय, डॉ. अरूण शर्मा, सोनू शर्मा, नरेंद्र प्रताप केसरवानी व संजीव केसरवानी ने भी सहयोग किया।



