प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार ने किया एनसीसी बटालियन में पौधारोपण का शुभारम्भ
कृषक इण्टर कालिज परिसर में 73 यूपी बटालियन एनसीसी मवाना के तत्वधान में वृहद स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया गया

मवाना(संवादाता आरके विश्वकर्मा)। कार्यक्रम की अध्यक्षता कमान अधिकारी कर्नल मृदुल मित्तल व संचालन सूबेदार मेजर देवेन्द्र कुमार ने किया। जबकी मुख्य अतिथि कृषक इण्टर कालिज, मवाना के प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार रहे।

सर्वप्रथम कमान अधिकारी कर्नल मृदुल मित्तल व प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार ने संयुक्त रूप से पौधारोपण कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ किया।
प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार ने कैडेट्स को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज के भौतिक युग में मानव द्वारा भौतिक सुख हेतु जिस प्रकार पर्यावरण संतुलन को दरकिनार कर संसाधनों का निर्माण किया है यह उसी का परिणाम है। यदि हम अभी भी सचेत नही हुए तो वह दिन दूर नहीं जब हम एक एक सांस के लिए तरसेगें एवं सृष्टी का विनाश भी सुनिश्चित है अत: पर्यावरण संरक्षण, सृष्टि की रक्षा, स्वयं की रक्षा व अपनी आने वाली पीढी के सुखद भविष्य हेतु हमें अभी से सजग होते हुए पर्यावरण संरक्षण हेतु बहुतायत में पौधारोपण कर उनका संरक्षण सुनिश्चित करना होगा।
कमान अधिकारी कर्नल मृदुल मित्तल ने कहा कि यदि हम चाहें तो पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधारोपण को अपनी नियमित जीवनशैली में समावेशित कर अपना नैतिक कर्तव्य निभा सकते हैं। जरूरी नहीं है कि हम इसके लिए पेड खरीद कर लायें। कुछ पेडों को कलम व अधिकांश फलदार पेडों को उनके अवशेष बीजों से अंकुरित कर हम अधिक संख्या में पौधारोपण कर सकते हैं। जिसके लिए वर्तमान बरसात का समय सबसे उपयुक्त है।
तत्पश्चात सैकडों एनसीसी कैडेट्स ने पौधारोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली।
इस अवसर पर कमान अधिकारी कर्नल मृदुल मित्तल, प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार, सूबेदार मेजर देवेन्द्र कुमार, सूबेदार रविन्द्र कुमार, बीएचएम रणजीत सिंह, हवलदार मोहित, हवलदार अनुज, हवलदार राजीव कुमार, हवलदार अमित, हवलदार केवल सिंह आदि उपस्थित रहे।


