Himachal Pradeshराजनीति

प्रधानमंत्री मोदी ने नड्डा को जन्मदिन की बधाई दी, भाजपा में उनके उल्लेखनीय योगदान को सराहा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जे. पी. नड्डा को उनके 64वें जन्मदिन पर बधाई दी और पार्टी में उनके उल्लेखनीय योगदान की प्रशंसा की।

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘मैं नड्डा जी को कई वर्षों से जानता हूं और मैंने पार्टी में उनके उल्लेखनीय योगदान को करीब से देखा है। उन्होंने हर संगठनात्मक, विधायी और कार्यकारी जिम्मेदारी को पूरी लगन से निभाया है। वह एक स्वस्थ भारत सुनिश्चित करने के प्रयासों में सबसे आगे हैं।’’

भाजपा के कई अन्य नेताओं ने राज्यसभा में सदन के नेता को शुभकामनाएं दीं। नड्डा 2020 से सत्तारूढ़ पार्टी का नेतृत्व कर रहे हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि नड्डा की सादगी, विनम्रता और दृढ़ता असाधारण है।

सिंह ने कहा, ‘‘उन्होंने (नड्डा ने) पार्टी की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। नड्डा जी भारत के स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करने के लिए भी सराहनीय प्रयास कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button