देश
Trending

 प्रधानमंत्री ने 91 एफएम ट्रांसमीटर्स का उद्धाटन किया

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कल (शुक्रवार) देशभर में रेडियो प्रसारण को बढ़ावा देने के लिए 91 एफएम ट्रांसमीटर्स का उद्धाटन किया। वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम उद्घाटित इन ट्रांसमीटर्स को 18 राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों के 84 जिलों में स्थापित किया गया है।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि आकाशवाणी की एफएम सेवा का विस्तार अखिल भारतीय एफएम बनने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यह दो करोड़ लोगों के लिए उपहार है। ‘मन की बात’ का बेहतरीन अनुभव और देशवासियों से इस तरह का भावनात्मक जुड़ाव केवल रेडियो से ही संभव था। उल्लेखनीय है कि 30 अप्रैल को प्रधानमंत्री के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 100वीं कड़ी का प्रसारण होना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button