देश
Trending

प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु में किया रोड शो, लोगों ने फूल बरसाए

बेंगलुरु। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरे कल (शनिवार) चुनावी राज्य कर्नाटक के उत्तर बेंगलुरु में बड़ा रोड शो किया। प्रधानमंत्री मोदी कर्नाटक में अपनी तीसरी जनसभा को संबोधित करने के बाद शाम करीब पांच बजे बेलगावी जिले के कुडाची से यहां पहुंचे। उन्होंने विशेष रूप से डिजाइन किए गए वाहन में सवार होकर रोड शो में हिस्सा लिया। उनके साथ उत्तर बेंगलुरु के सांसद डीवी सदानंद गौड़ा और भाजपा विधान परिषद सदस्य सी नारायणस्वामी थे। प्रधानमंत्री की झलक पाने के लिए सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग उमड़े और उन पर फूल बरसाए। शो के आखिर में प्रधानमंत्री कुछ देर के लिए सड़क पर पैदल चले और हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। प्रधानमंत्री को करीब से देख लोगों ने ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button