
नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल प्रचंड की पत्नी सीता दाहाल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है और नेपाल के प्रधानमंत्री के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को ट्वीट किया; “श्रीमती सीता दाहाल के निधन के बारे में जानकर बेहद दुख हुआ। मैं पुष्प कमल दाहाल प्रचंड के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं और प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को शाश्वत शांति मिले। ॐ शांति।”




