राजनीति

‘प्रधानमंत्री ने की 33 बड़ी गलतियां’, मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने बोला हमला

केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को प्रधानमंत्री पर तीखा हमला बोला। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर 11 साल के कार्यकाल में 33 बड़ी गलतियां करने का आरोप लगाया और कहा कि “मैंने आज तक ऐसा प्रधानमंत्री नहीं देखा जो इतना झूठ बोले और जनता को गुमराह करे।”

“55 साल सत्ता में रहा, मगर मोदी जैसा कोई नहीं देखा”: खड़गे
दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत करते हुए खड़गे ने कहा, “मैं 55 वर्षों तक सत्ता में रहा हूं और 65 वर्षों से राजनीति में हूं, लेकिन ऐसा प्रधानमंत्री कभी नहीं देखा जो इतनी गलतियां करे, झूठ बोले और युवाओं को धोखा दे।” उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री लोगों को वोट के लिए फंसाते हैं, गरीबों से झूठे वादे करते हैं और कभी अपनी गलती स्वीकार नहीं करते।

नोटबंदी से लेकर रोजगार तक, हर मोर्चे पर विफलता का आरोप
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि नोटबंदी, रोजगार सृजन, और एमएसपी जैसे मुद्दों पर मोदी सरकार ने सिर्फ वादे किए, लेकिन कभी उन्हें पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री हर बात पर झूठ बोलते हैं और जब उनसे सवाल पूछा जाता है तो उनके पास कोई जवाब नहीं होता।”

“गलती नहीं मानते, माफी नहीं मांगते”: कांग्रेस अध्यक्ष
खड़गे ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी कभी यह स्वीकार नहीं करते कि उन्होंने कोई गलती की है, न ही इसके लिए कभी देश से माफी मांगी। “वो एक के बाद एक वादे करते रहते हैं, लेकिन उन्हें निभाते नहीं हैं।” गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने 9 जून 2024 को अपने तीसरे कार्यकाल के लिए शपथ ली थी। इसी के साथ उनकी सरकार ने सोमवार को 11 वर्षों का कार्यकाल पूरा किया। लेकिन विपक्ष, खासकर कांग्रेस, सरकार के इस कार्यकाल को “विफलताओं से भरा” मान रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button