
अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुजरात का अपना एक दिवसीय दौरा पूर्ण कर नयी दिल्ली के लिए शुक्रवार की रात रवाना हुए। राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, नवसारी के सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी.आर. पाटिल तथा अहमदाबाद के महापौर किरीट परमार, मुख्य सचिव राजकुमार एवं मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव के. कैलाशनाथन सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने मोदी को अहमदाबाद हवाई अड्डे पर भावपूर्ण विदाई दी।




