uttar pradesh

प्रथम बार वोट कर छात्र/छात्राए ,राष्ट्र निर्माण में करेंगे प्रतिभाग – मंत्री कपिल देव

मोमेटम कोचिंग इंस्टीट्यूट पर पहली बार अपने मत का उपयोग करने वाले छात्र छात्राओं से राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका विषय पर चर्चा करते हुए मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने राष्ट्रहित में मतदान करने का आह्वान किया।

गोरखपुर(संजय धीमान)। गोरखपुर के मोमेटम कोचिंग इंस्टीट्यूट पर पहली बार अपने मत का उपयोग करने वाले छात्र छात्राओं से राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका विषय पर चर्चा करते हुए मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने राष्ट्रहित में मतदान करने का आह्वान किया।
विदित रहे की मुजफ्फरनगर सदर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक एवं प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल पिछले एक माह से लगातार लोकसभा चुनाव में लगे हुए हैं। वे पहले चरण के चुनाव में मेरठ क्लस्टर प्रभारी के रूप में प्रचार प्रसार के बाद से प्रदेश के अलग अलग क्षेत्रों में जन संपर्क और सभाओं में भाजपा सरकार की जनहितैषी योजनाओं और उपलब्धियों से लोगों को अवगत कराते हुए भाजपा के पक्ष को मजबूत करने में लगे हुए हैं।
वही आज उन्होंने गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र में मोमेटम कोचिंग इंस्टीट्यूट में पहुंच कर पहली बार वोट डालने वाले विद्यार्थियों को मतदान का महत्व समझाया और भाजपा के पक्ष में मतदान का आह्वान किया। कोचिंग इंस्टीट्यूट में उपस्थित छात्र/छात्राओ ने मंत्री कपिल देव अग्रवाल को अपने बीच पाकर प्रसन्नता जताई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button