प्रतिबंध लगाए जाने के बाद भी लग्न समारोह में की गई हर्ष फायरिंग
मुरैना जिले में जिला प्रशासन द्वारा शादी एवं अन्य समारोहों में हर्ष फायर पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद आज फिर एक लग्न समारोह में हर्ष फायर किए जाने का एक वीडियोे सोशल मीडिया में वायरल हुआ।

मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में जिला प्रशासन द्वारा शादी एवं अन्य समारोहों में हर्ष फायर पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद आज फिर एक लग्न समारोह में हर्ष फायर किए जाने का एक वीडियोे सोशल मीडिया में वायरल हुआ।
बताया गया है कि यह वायरल वीडियो जिले के बागचीनी थाना क्षेत्र के हवेली का पूरा गांव का है, जिसमें एक शासकीय शिक्षक के पुत्र का लग्न समारोह का कार्यक्रम चल रहा है और समारोह में युवक हर्ष फायर करते हुए दिखाई दे रहा है।
पुलिस सूत्रों ने इस संबंध में यहां बताया कि वायरल वीडियों में हर्ष फायर करने वालों की पहचान करने के बाद उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की जायेगी।
उल्लेखनीय है कि शादी समारोहों में पिछले दिनों हर्ष फायर के दौरान एक सीआरपी जवान की मौत एवं अन्य घटनाएं सामने आई थीं। इसके बाद जिला प्रशासन ने शादी एवं अन्य समारोहों में हथियार लेकर जाने और हर्ष फयर करने पर पूरी तरह से प्रतिबंधित लगा दिया था।




