देश

“पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आएगी मौत की सच्चाई”, कांस्टेबल भर्ती के दौरान युवकों की मौत पर DGP अनुराग गुप्ता का बयान

इस मामले में राज्य के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने कहा कि उत्पाद सिपाही की बहाली की दौड़ में जिनकी भी मौत हुई है वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।

झारखंड में आबकारी कांस्टेबल की भर्ती के लिए जारी शारीरिक परीक्षा के दौरान अब तक कुल 11 अभ्यर्थियों की मौत हो चुकी है। वहीं, इस मामले में राज्य के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने कहा कि उत्पाद सिपाही की बहाली की दौड़ में जिनकी भी मौत हुई है वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।

डीजीपी अनुराग गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत ने मुझे कहा कि इसको आप देखिए और जानने का प्रयास कीजिए कि ये क्यों हो रहा है। डीजीपी ने कहा कि हम लोगों ने सभी मामलों में यूडी केस दर्ज किया है और पोस्टमार्टम करा रहे हैं। हम जानने का प्रयास कर रहे है कि यह मौत किसी व्यक्ति की बीमारी के चलते हुई है, व्यवस्था में कमी के चलते हुआ है या अभ्यर्थियों ने ऐसा कुछ सेवन कर लिया है जिसके चलते ये सब हुआ है।

डीजीपी अनुराग गुप्ता ने आगे कहा कि बहाली की व्यवस्था बहुत अच्छी है। मैं आप लोगों को निमंत्रित करता हूं कि आप खुद सेंटर पर जाइए और देखिए कि सब जगह पानी की व्यवस्था है, शौचालय की व्यवस्था है, डॉक्टर की व्यवस्था है, नर्स की व्यवस्था है, ओआरएस की व्यवस्था है, मेडिसिन की व्यवस्था है। इसके अलावा हमारा प्रयास रहता है कि दौड़ 6 बजे से पहले शुरू हो जाए और 10 बजे तक खत्म हो जाए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button