छपरौली। छपरौली क्षेत्र के एक गांव में पैसे लेकर शादी कराने वाला एक लड़का है यह गांव के भोले भाले लोगों को फंसाकर उनसे पैसे लेकर रफूचक्कर हो जाता है। आपको बता दें कि यह लड़का ऐसे बहुत से लोगों से पैसे ऐंठ चुका है। यह लोगों एक लाख से 80 हजार के बीच में पैसे मांगता है ।और बोलता है कि लड़की गरीब घर की है सब खर्चा आपको ही करना होगा। ऐसे ही एक केस छपरौली क्षेत्र के गांव नांगल में देखने को मिला जिसकी एक वीडियो भी वायरल हो रही है पीड़ित परिवार ने बताया कि गांव का ही रहने वाला लड़का पैसे लेकर शादी कराने का काम करता है उसने अभी तक कई लोगों को अपने जाल में फंसा चुका है।
थाना प्रभारी नितिन पांडेय ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं आई है तहरीर आने पर कानूनी कार्रवाई की जाएंगी।


