राज्य
Trending

पेयजल की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज ने बुलाई बैठक

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य में पेयजल की स्थिति को लेकर आज सुबह साढ़े छह बजे लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग के अधिकारियों की बैठक बुलाई।

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य में पेयजल की स्थिति को लेकर आज सुबह साढ़े छह बजे लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग के अधिकारियों की बैठक बुलाई।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार चौहान ने बैठक में राज्य में पेयजल की स्थिति को लेकर चिंता व्यक्त की। उन्होंने गर्मी के मौसम में प्रदेश में पेयजल और पानी की सुचारू आपूर्ति को लेकर निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पेयजल की स्थिति में सुधार की जरूरत है। वोल्टेज की समस्या के कारण पानी नही दे पाना चिंताजनक है। उन्होंने विद्युत विभाग से समन्वय कर जल उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि अधिकारियाें को यदि कोई समस्या हो तो समय पर अवगत कराएं। जहां आवश्यक हो पानी का परिवहन कराएं। पानी हर घर मे उपलब्ध कराया जाए। जल जीवन मिशन की योजनाओं का आकलन कर स्थिति में सुधार करें। मैदानी अमले को अलर्ट मोड पर रखा जाए।

मुख्यमंत्री चौहान ने निर्देश दिए कि लो प्रेशर बिजली के कारण टंकियों में पानी नहीं भर पाने जैसी समस्याओं को चिह्नित कर तत्काल समाधान किया जाए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि अधिकारी मैदानी स्तर की केवल अच्छी तस्वीर ही नहीं दिखाएं, समस्याओं की भी जानकारी दें।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस संबंध में एक्शन प्लान तैयार कर आज शाम तक उनके समक्ष रखा जाए। शाम की बैठक में ग्रामीण विकास, नगरीय विकास और ऊर्जा विकास के प्रमुख अधिकारियों को भी बुलाया गया।

मुख्यमंत्री चौहान देर रात डेढ़ बजे नसरुल्लागंज का दौरा कर लौटे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button