
मुजफ्फरनगर । शिवसेना जिला कार्यालय पर आज एक मीटिंग आहूत की गई जिसकी अध्यक्षता जिला उप प्रमुख मनोज कुमार गुप्ता व संचालन नरेश सैनी ने किया वही शिवसेना जिलाध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा ने प्रशासन से मांग की कि यदि पेपर मिलो में जो पशुओं का चारा जा रहा है उसको तुरंत बंद किया जाए क्योंकि आज भूसे का रेट लगभग ₹1000 प्रति कुंतल है और आने वाले समय में भूसे का रेट इस तरह 2 से 3 हजार तक पहुंच जाएगा जो कि एक गरीब मजदूर के लिए अपने पशुओं को पालने में बहुत परेशानी होगी इसलिए शिवसेना प्रशासन से मांग करती है जितनी भी पेपर मेल हैं सभी में भूसे पर प्रतिबंध लगाया जाए वहीं जिला मीडिया प्रभारी सोनू वर्मा ने कहा कि भूसे की वजह से जितनी भी गौशाला हैं उन सब में चारे का संकट उत्पन्न हो जाएगा क्योंकि जो भूसा ₹500 प्रति क्विंटल था उसको पेपर मिल ₹1000 प्रति क्विंटल खरीद रहे हैं नगर अध्यक्ष संदीप ठाकुर ने कहा यदि पेपर मिलो में भूसे पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया तो शिवसेना को मजबूरी में गौशाला और गरीब किसान मजदूरों के समर्थन में आंदोलन करना पड़ेगा जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी बैठक में जिलाध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा, निवर्तमान युवा जिला अध्यक्ष विशाल डाहरिया, सोनू वर्मा, विनोद वत्स, राकेश भटनागर, नरेश सैनी, मिंटू पांचाल, ओंकार, रूपराम कश्यप, सेलू कश्यप, नरेश सैनी, राधेश्याम कश्यप, दीपक उपाध्याय, अमित राजपूत, मनोज गुप्ता, राजकुमार डाहरिया, विपिन प्रजापति, छोटू वाल्मीकि, शुभम वाल्मीकि व प्रवीण कुमार आदि शिव सैनिक मौजूद रहे।




