पेट्रोल पंप पर भपकी आग, मिक्स पानी निकालते ही लगी आग
नर्मदापुरम जिले में स्थित एक पेट्रोल पंप पर अचानक आग भपक जाने के कारण अफरा तफरी मच गई, लोग आग बुझाने से पहले जान बचाने के लिए भागते नजर आए, ये तो अच्छा हुआ समय रहते आग पर काबु पा लिया गया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
नर्मदापुरम। मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले में स्थित एक पेट्रोल पंप पर अचानक आग भपक जाने के कारण अफरा तफरी मच गई, लोग आग बुझाने से पहले जान बचाने के लिए भागते नजर आए, ये तो अच्छा हुआ समय रहते आग पर काबु पा लिया गया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से करीब 24 किलोमीटर दूर इटारसी और बैतूल के बीच नेशनल हाईवे पर एक पेट्रोल पंप है, ये पंप पथरौटा के समीप स्थित है, यहां गुरुवार को पेट्रोप टैंक से मिक्स हुए पानी को निकाला जा रहा था, इसी दौरान किसी ने जलती हुई तिली फेंक दी, ऐसे में पानी के साथ निकल रहे पेट्रोल ने आग पकड़ ली, जिससे पंप के अधिकतर हिस्से में आग लग गई, आग पेट्रोल पंप से होती हुई हाईवे तक पहुंच गई थी, ऐसे में कुछ लोग जान बचाकर भागते नजर आए, तो वहीं कुछ लोग आग को कंट्रोल करने में लगे थे, कुछ ही देर में आग पर नियंत्रण कर लिया गया, लेकिन इस दौरान वहां मौजूद एक गाड़ी में आग लग गई.

बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंप के टैंक से मिक्स पानी को निकालकर बाहर फेंका जा रहा था, इसके लिए पानी की मोटर लगा दी थी, चूंकि पानी के साथ ही कुछ मात्रा में पेट्रोल भी निकल रहा था, इस कारण जब सड़क पर किसी ने बीड़ी सिगरेट जलाकर माचिस की जलती तिली फेंक दी, तो उसकी वजह से आग तुरंत फपक उठी थी। देखते ही देखते आग पेट्रोल पंप से लेकर नेशनल हाइवे तक पहुंच गई थी। जिसे करीब 4 से 5 मिनट में बुझा लिया गया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई थी।



