पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत से मिली बड़ी राहत! फटाफट चेक करें आज के लेटेस्ट रेट
फ्यूल की कीमत में हो रही लगातार बढ़ोतरी के बाद पिछले कुछ दिनों से राहत है. हफ्ते के पहले दिन पेट्रोल-डीजल के भाव पुराने स्तर पर ही बने हुए हैं. पिछले करीब डेढ़ महीने में रेट में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है. यानी आम लोगों के लिए ये राहत भरा सोमवार है.
नई दिल्ली। फ्यूल की कीमत में हो रही लगातार बढ़ोतरी के बाद पिछले कुछ दिनों से राहत है. हफ्ते के पहले दिन पेट्रोल-डीजल के भाव पुराने स्तर पर ही बने हुए हैं. पिछले करीब डेढ़ महीने में रेट में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है. यानी आम लोगों के लिए ये राहत भरा सोमवार है.

गौरतलब है कि करीब डेढ़ महीने पहले सरकार की तरफ से पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती की गई थी. जिसके बाद तेल की कीमत में बड़ी गिरावट आई थी. इससे पहले 6 अप्रैल को अंतिम बार पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी हुई थी.

– दिल्ली पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई पेट्रोल 109.27 रुपये और डीजल 95.84 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
– नोएडा में पेट्रोल 96.79 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पोर्टब्लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
कच्चे तेल के दाम पर नजर डालें तो शुक्रवार को डबल्यूटीआई क्रूड 0.42 डॉलर की गिरावट के साथ 106.2 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 1.45 डॉलर प्रति बैरल की गिरावट के साथ 114.8 डॉलर प्रति बैरल के रेट पर पहुंच गया है.
आपको बता दें कि तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें जारी करती है. पेट्रोल-डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम इसके मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. इसलिए आम लोगों को इसके लिए दोगुना पेमेंट करना होता है.
