Uncategorized
Trending

पृथ्वी दिवस पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा सेंट आरसी स्कूल में हुई प्रतियोगिता, छात्र-छात्राओं को वितरित किए सर्टिफिकेट

शहर के सेंट आरसी स्कूल में शुक्रवार को पृथ्वी दिवस के अवसर पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित भी किया गया।

शामली(सिद्धार्थ भारद्वाज)। शहर के सेंट आरसी स्कूल में शुक्रवार को पृथ्वी दिवस के अवसर पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित भी किया गया।
जानकारी के अनुसार शहर के सेंट आरसी स्कूल में शुक्रवार को पृथ्वी दिवस के मौके पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल चेयरमैन अरविन्द संगल ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पहले मानव प्रकृति के प्रति आदर एवं सम्मान का भाव रखते हुए प्रतीक प्रकृति के उपयोग को सीमित नियंत्रित रखता था लेकिन धीरे-धीरे बुद्धि, भाषा, स्मृति और भाषा के विकास के साथ-साथ अपने कार्यों के परिणामों से चमक मनुष्य की दृष्टि से बदलाव आना शुरू हो गया। प्रकृति की शक्ति के भेद खुलने के साथ मनुष्य स्वयं को शक्तिशाली मानने लगा और प्रकृति को उपभोग की वस्तु मानकर उसका दोहन शुरू कर दिया जिसके चलते आए दिन प्राकृतिक आपदाएं आने लगी। उन्होंने कहा कि हम सभी का कर्तव्य है कि हम अपनी पृथ्वी को बचाने के लिए कार्य करें। इस अवसर पर छात्र-छात्राआं ने भाषण, पोस्टर व स्लोगन के माध्यम से पृथ्वी के प्रति अपने प्रेम प्रदर्शित किया। प्रतियोगिता में भास्कर मित्तल, तक्ष्य कांबोज, तन्मय कांबोज, सांवी तरार, सीरत अरोरा, सानवी सरोहा, विधि बंसल, आरव महरोत्रा, अर्णव महरोत्रा, अपेक्षा शर्मा, दक्ष प्रजापति सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने बढ-चढकर भाग लिया जिन्हें सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन संचिता वर्मा ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मीनू संगल, एजुकेशनल डायरेक्टर आदित्य कुमार, स्कूल डायरेक्टर भारत संगल, उप प्रधानाचार्य आरपीएस मलिक, अभिषेक वर्मा, सुरक्षा, निशा शर्मा, शालिनी गर्ग, अंजू मलिक, अनिता शर्मा, भावना शर्मा, प्रतिभा शर्मा आदि भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button