uttar pradesh
Trending

पूर्व मंत्री विक्रमाजीत मौर्य के निधन से योगी दुखी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक विक्रमाजीत मौर्य के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक विक्रमाजीत मौर्य के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
उन्होने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
गौरतलब है कि श्री मौर्य का शुक्रवार को प्रयागराज में हृदयगति रूकने से निधन हो गया था। वह करीब 63 वर्ष के थे। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के करीबी श्री मौर्य 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर विजयी हुये थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button