मुजफ्फरनगर
Trending
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 35 वीं पुण्यतिथि पर किया गया शांति पाठ ..
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 35 वीं पुण्यतिथि पर वीरेंद्र वर्मा पार्क गांधी कॉलोनी में हवन एवं शांति पाठ के बाद उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया

मुजफ्फरनगर (मो० सुहैल)। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 35 वीं पुण्यतिथि पर वीरेंद्र वर्मा पार्क गांधी कॉलोनी में हवन एवं शांति पाठ के बाद उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर जाट महासभा के पदाधिकारियों के अतिरिक्त प्रमुख समाजसेवी पंडित उमादत्त शर्मा ने भी उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें सच्चा राष्ट्रभक्त ईमानदार वह चरित्रवान नेता बताते हुए कहा कि आज के समय में उनके सिद्धांतों का अनुसरण करना नितांत आवश्यक है। इस अवसर पर चौधरी देवी सिंह ,बलबीर सिंह ,गजेंद्र राणा ,रामपाल वर्मा, युद्धवीर सिंह ,जगदीश बालियान, सोए सोम पाल सिंह प्रधान, संजीव सिंह, राममेहर सिंह वीरसेन , आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



