uttar pradesh

पूर्व केंद्रीय मंत्री की पत्नी का निधन, रात में बिगड़ी तबीयत, अस्पताल ले जाते समय मौत

उत्तर प्रदेश के बरेली के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार की पत्नी सौभाग्यवती गंगवार का शुक्रवार सुबह निधन हो गया।

उत्तर प्रदेश के बरेली के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार की पत्नी सौभाग्यवती गंगवार का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। जानकारी मिलने के बाद बरेली के भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा उनके घर पहुंच कर शोक प्रकट किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि मध्य रात्रि में पूर्व केंद्रीय मंत्री की पत्नी सौभाग्यवती गंगवार की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। तबीयत खराब होने के बाद परिवार के लोग उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और बरेली के मौजूदा सांसद संतोष गंगवार की पत्नी की निधन के बाद भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा दुख व्यक्त किया जा रहा है। इस लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी द्वारा इस बार संतोष गंगवार का टिकट भी काट दिया गया था।

संतोष गंगवार बरेली लोकसभा सीट से आठ बार सांसद रहे लेकिन इस बार उम्र फैक्टर की वजह से पार्टी द्वारा उनका टिकट काट दिया गया था। उनका टिकट काटने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने इस बार उनकी जगह छत्रपाल सिंह गंगवार को चुनाव मैदान में उतारा था।

बताया जा रहा है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार की पत्नी सौभाग्यवती गंगवार लंबे समय से बीमार चल रही थी और उनका इलाज चल रहा था। मध्य रात्रि में अचानक तबियत बिगड़ी और लोगों ने अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।

सौभाग्यवती गंगवार अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष भी थीं। उनके निधन की जानकारी मिलने के बाद भारी संख्या में भाजपा नेताओं का उनके घर आना जाना शुरू हो गया है। लोग उनके घर उनका अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं।

बताया जा रहा है कि आज शाम 4 बजे शमशान भूमि पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। प्रेम नगर थाना क्षेत्र में स्थित उनके निवास स्थान भारत सेवा ट्रस्ट से उनकी शव यात्रा निकलेगी और सिटी शमशान भूमि पहुंचेगी। सौभाग्यवती गंगवार के निधन पर यूपी सरकार के मंत्री जितेंद्र प्रसाद द्वारा दुख जताया गया है।

उन्होंने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि “बरेली के सांसद एवं पूर्व मंत्री आदरणीय संतोष गंगवार जी की धर्म पत्नी सौभाग्यवती गंगवार जी (अध्यक्ष अर्बन कोऑपरेटिव बैंक) के गोलोकवासी होने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। प्रभु से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को यह असहनीय दु:ख सहन करने की शक्ति दें।”

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button