Jammu and Kashmir

पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल, कई नए अधिकारी तैनात तो कइयों के तबादले

जम्मू-कश्मीर पुलिस मुख्यालय द्वारा शनिवार को जारी आदेश संख्या 4242 में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जे.एंड.के पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात (डी.जी.पी. जे.एंड.के पुलिस) ने यह आदेश जारी करते हुए 2023 बैच के नव-नियुक्त डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (डी.एस.पी.) की तैनाती और कई अनुभवी अधिकारियों के तबादले किए हैं। आदेश के अनुसार, 59 नए डी.एस.पी. जिन्होंने अपनी बेसिक और जिला प्रशिक्षण पूर्ण की है, उन्हें जम्मू-कश्मीर के विभिन्न जिलों और यूनिट्स में तैनात किया गया है। जिनमें यावर निसार खान (डी.एस.पी. एस.ओ.जी. डूरू अनंतनाग), राघव चौधरी (डी.एस.पी. एस.ओ.जी. मगाम हंदवाड़ा), अफीर जलाल खान (डी.एस.पी. एस.ओ.जी. कुंजर बारामुला), गीतांजलि (डी.एस.पी. पी.सी.आर. जम्मू), अवंतिका वजीर (डी.एस.पी. एस.ओ.जी. जम्मू), मयंक खजुरिया (डी.एस.पी. एस.ओ.जी. काकापोरा पुलवामा), मंजोत सिंह (डी.एस.पी. एस.ओ.जी. सांगम), सोनिका वर्मा (डी.एस.पी. पी.सी.आर. श्रीनगर), दानिश अमीन भट (डी.एस.पी. सिक्योरिटी कश्मीर), मोनिका ठाकुर (डी.एस.पी. सी.आई.सी.ई. जम्मू), जर्का नकीब (डी.एस.पी. पी.सी.आर. श्रीनगर), मनवी गुप्ता (एस.डी.पी.ओ. रेलवेज ऊधमपुर), रुपाली सिंह (डी.एस.पी. फिंगर प्रिंट ब्यूरो), पुष्पा देवी (डी.एस.पी. एस.ओ.जी. कठुआ), बरलीन कौर (डी.एस.पी. एस.ओ.जी. ऊधमपुर), मुस्कान साहनी (डी.एस.पी. रेलवेज विजयपुर) सहित अन्य 43 डी.एस.पी. तैनात किए गए हैं।

इसके साथ ही हाल ही में पदोन्नत 19 डी.एस.पी. की नई तैनाती की गई है। इनमें नर्गिस किरमानी (डी.एस.पी. जे.के.ए.पी-13), फैयाज अहमद (डी.एस.पी. जे.के.ए.पी-14), गुलाम हुसैन खान (डी.एस.पी. जे.के.ए.पी-5), महेश कुमार (डी.एस.पी. आई.आर-22), अश्वनी कुमार (डी.एस.पी. आई.आर-22), जगदीप सिंह (डी.एस.पी. एच.क्यू. सी.आई.डी), रविंदर सिंह (डी.एस.पी. ए.एन.टी.एफ. जम्मू), पुषपजीत सिंह (डी.एस.पी. एस.के.पी.ए. ऊधमपुर), शफग़त क़य्यूम (डी.एस.पी. आई.आर-5), अब्दुल हमीद अहंगर (डी.एस.पी. ई.ओ.डब्ल्यू श्रीनगर), मंजूर अहमद भट (डी.एस.पी. जे.के.ए.पी-9), बिलाल अहमद बडर (डी.एस.पी. सी.टी.सी. लेथपोरा), रोहित देव सिंह (डी.एस.पी. एस.डी.आर.एफ-2 जम्मू), गोहर यासीन कादरी (डी.एस.पी. ट्रैफिक एच.क्यू. जे.एंड.के.), ललित कुमार (डी.एस.पी. एस.डी.आर.एफ-2 जम्मू), आजाद अहमद डार (एस.ओ. टू डी.आई.जी. एन.के.आर. बारामुला), संजय कौल (डी.एस.पी. आई.आर-22), शमीम हुसैन (डी.एस.पी. पी.टी.डब्ल्यू.एस श्रीनगर), और अनु राधा रैना (डी.एस.पी. आई.आर-15) शामिल हैं।

वहीं प्रशासनिक हित में 117 डी.एस.पी. अधिकारियों के तबादले भी किए गए हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी अधिकारी तुरंत अपने-अपने नए पदों का कार्यभार ग्रहण करें। यह व्यापक फेरबदल जम्मू-कश्मीर पुलिस के फील्ड संचालन को और अधिक सशक्त व प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button