
गंगोह। थाना गंगोह पुलिस ने विभिन्न मुकदमों में पकड़ी गयी करीब 3548 लीटर अवैध शराब को नष्ट किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर आकाश तोमर व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा निर्गत आदेशांे निर्देशांे के अनुपालन में व आदेश माननीय न्यायालय सहारनपुर के क्रम में थाना गंगोह पर अवैध नशे के कारोबार में लिप्त अभियुक्तों से पकड़ी गयी अंग्रेजी, देशी कच्ची शराब को थाना गंगोह परिसर में खाली पड़े सुरक्षित स्थान पर जे०सी०बी० मशीन से गड्ढ़ा खुदवाकर मालगृह से आबकारी अधिनियम के 96 मुकदमे के मामलांे की करीब 3548 लीटर शराब को बाहर निकलवाकर गड्ढ़े में दबवाकर नष्ट कराया गया। इस दौरान मौके पर उपजिलाधिकारी नकुड़,क्षेत्राधिकारी गंगोह, राजीव धनकड़ सहायक अभि0 अधिकारी, बिजेन्द्र कुमार आबकारी निरीक्षक व गंगोह थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह मौजूद रहे।




