राज्य
Trending

पुलिस ने मुठभेड़ में दो इनामी बदमाश गिरफ्तार किये

मुरादाबाद में बीती रात पुलिस और लुटेरों के बीच हुई मुठभेड़ में 25-25 हजार रुपये के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में बीती रात पुलिस और लुटेरों के बीच हुई मुठभेड़ में 25-25 हजार रुपये के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया,जबकि उसके दूसरे साथी ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।
मुरादाबाद के पुलिस अधीक्षक (नगर) अखिलेश भदौरिया ने शनिवार को बताया की पाकबड़ा पुलिस को बीती देर रात सूचना मिली थी कि गार्ड से लूटपाट करने के आरोपी दोनों बदमाश उमरी सब्जीपुर गांव के पास जंगल में बैठे हैं।मुखबिर की सूचना मिलने पर उक्त स्थान पर पुलिस बल के पहुंचने के बाद बदमाशाें के साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया जबकि दूसरे ने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने घायल लुटेरे को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि बीते माह की 22 अप्रैल की रात को पाकबड़ा थाना क्षेत्र के मालीपुर निवासी सिक्योरिटी गार्ड दुर्गेश धारीवाल ड्यूटी करके वापस घर जा रहे थे कि अचानक बदमाशों द्वारा धावा बोलकर लूटपाट की थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी।
बीती रात पाकबड़ा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान अशोक और अंकित, निवासी हुसैनपुर थाना कुंदरकी के रूप में हुयी है। पुलिस ने दोनों लुटेरों से लूट का सामान, सोने के आभूषण और मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button