राज्य

पुलिस गश्त के दौरान वाहन चोर गिरफ्तार कब्जे से चोरी की बाइक बरामद

कांधला। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के दिल्ली रोड से एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए चोर के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पुलिस ने पकड़े गए चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
गुरुवार की शाम को मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि एक युवक क्षेत्र के दिल्ली रोड पर एक बाइक पर खड़ा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुखबिर के बताए गए स्थान की घेराबंदी करते हुए युवक को एक डिस्कवर बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया और थाने ले आई। पुलिस ने पकड़े गए युवक से सख्ती से पूछताछ की तो पकड़े गए युवक ने बताया कि वह आस पास के जनपदों सहित हरियाणा राज्य से बाइक चोरी करने के बाद बाइक को सस्ते दामों में मोटरसाइकिल पर फर्जी आरसी लगाकर और नंबर बदलकर बेच देता है। पुलिस ने पकड़े गए वाहन चोर के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर चोर को जेल भेज दिया है। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए वाहन चोर ने अपना नाम राजन पुत्र जय कुमार निवासी ग्राम बलवा थाना कोतवाली शामली बताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button