पुलिस को फोन कर रिटायर्ड रेलवे कर्मी के बेटे ने की फांसी लगाकर आत्महत्या
112 नंबर पर पुलिस को फोन कर रिटायर्ड रेलवे कर्मी के बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोप है कि वह पत्नी के व्यवहार को लेकर काफी समय से परेशान थे।

बरेली। 112 नंबर पर पुलिस को फोन कर रिटायर्ड रेलवे कर्मी के बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोप है कि वह पत्नी के व्यवहार को लेकर काफी समय से परेशान थे। उन्होंने फोन पर भी यही कहा। इज्जतनगर पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है।
सूचना मिलने पर डायल 112 और वैरियर वन चौकी के सिपाही करीब दो घंटे तक गलत लोकेशन पर युवक की तलाश करते रहे। जब आलोक नगर तालाब के पास डायल 112 की गाड़ी खड़ी देखी गई, तब स्थानीय निवासी भगवत सरन कश्यप और पुलिसकर्मी अनुराग तिवारी और सोभित यादव के साथ मिलकर सही लोकेशन पर पहुंचे। वहां राजीव के परिजनों से पूछताछ की गई और मकान की छानबीन की गई। दूसरी मंजिल पर छत की ओर जाने वाला दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे तोड़ने के बाद राजीव का शव दुपट्टे के सहारे लटका हुआ मिला।

राजीव की पत्नी महिमा, जो अपने बच्चे के साथ अलग रहती थी, को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि उनमें आपस में बनती नहीं थी। राजीव उससे काफी परेशान थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।




