crime
Trending
पुलिस कर्मी ने महिला को गोली मारने के बाद खुद को गोली से उड़ाया
कोलकाता के पार्क सर्कस के पास दिनदहाड़े बंगलादेश उच्चायोग में तैनात एक पुलिस कर्मी ने एक राहगीर महिला को अपनी सर्विस बंदूक से गोली मार दी, जिसके बाद उसने खुद को भी कथित तौर पर गोली मार कर आत्म हत्या कर ली।

कोलकाता। कोलकाता के पार्क सर्कस के पास दिनदहाड़े बंगलादेश उच्चायोग में तैनात एक पुलिस कर्मी ने एक राहगीर महिला को अपनी सर्विस बंदूक से गोली मार दी, जिसके बाद उसने खुद को भी कथित तौर पर गोली मार कर आत्म हत्या कर ली।

इस घटना से शहर के पूर्वी हिस्से के आवासीय इलाके में रह रहे लोगों में दहशत पैदा हो गयी।

सूत्रों ने यह जानकारी दी है। सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान अभी नहीं हो पायी है।
इस दौरान मौके पर मौजूद चश्मदीदों ने बताया कि पुलिस को उसके बंदूक के साथ सड़क पर मृत देखा गया तथा सिपाही के बंदूक से गोली लगने के बाद महिला को कुछ दूरी पर मृत देखा गया।
उन्होंने बताया कि इस फायरिंग में मोटरसाइकिल सवार की भी गोली लगी है। इसी बीच, पुलिस की एक टीम आज दोपहर घटना स्थल पर पहुंच कर इस घटना की जांच शुरू कर दी।



