Jammu and Kashmir

पुलवामा में आग का तांडव, व्यापारियों में मचा हड़कंप

पुलवामा में भीषण आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार, पुलवामा के परिचौ में फल मंडी में भीषण आग लग गई, जिससे स्थानीय व्यापारियों को काफी नुकसान हुआ है।

हालांकि दमकलकर्मियों और स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का काम शुरू कर दिया था, लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक काफी नुकसान हो चुका था। इस दौरान व्यापारियों को करोड़ों का नुकसान हुआ है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है, हालांकि व्यापारियों ने सरकार से मुआवजे की गुहार लगाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button