Uncategorized
Trending

पुरकाजी में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस

कस्बा पुरकाजी वहीं पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन हाजी कमरुज्जमा उर्फ नसीम मियां ने अपने सैकड़ों समर्थकों के बीच अपने आवास पर ध्वजारोहण किया।

कस्बा एवं ग्रामीण क्षेत्र के साथ साथ देश में हर तरफ सबसे बड़े राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस की धूम है। सरकार के हर घर तिरंगा अभियान के चलते राष्ट्रीय ध्वज की बंपर बिक्री ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। कस्बा पुरकाजी वहीं पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन हाजी कमरुज्जमा उर्फ नसीम मियां ने अपने सैकड़ों समर्थकों के बीच अपने आवास पर ध्वजारोहण किया। पुर्व नगर पंचायत चेयरमैन पुत्र बशारत खान ने जीटी रोड स्थित अपने बंगले पर ध्वजारोहण किया। भारतीय पत्रकार संघ के कार्यालय पर जिला अध्यक्ष चौधरी रविंदर व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सैय्यद मुनीर ने ध्वजारोहण किया। मदरसा दारुल उलूम फैज ऐ आम मैं सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष मुर्तजा हैदर ने ध्वजारोहण किया । मदर लैंड पब्लिक स्कूल में पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन नसीम मियाँ वे स्कूल प्रिंसिपल धर्मेश कुमार यादव द्वारा ध्वजारोहण किया गया। जूनियर हाई स्कूल लखनौती प्रभारी मनीष गोयल ने प्राइमरी पाठशाला सेठपुरा पर प्रधानाध्यापक पुरुषोत्तम वर्मा एवं ग्राम प्रधान चौधरी रविंद्र कुमार ने प्राइमरी पाठशाला मैं भाजपा नेत्री एवं ग्राम पंचायत सदस्य हीना चौधरी प्रधानाध्यापिका निर्दोष त्यागी कंपोस्ट विद्यालय लखनौती प्रधानाध्यापक इरफान अहमद ने ध्वजारोहण किया मदर लैंड पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सुंदर- सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर देशभक्ति के गीत गाए। मदर लैंड पब्लिक स्कूल के प्रबंधक मोहम्मद इस्तखार ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि ये दिन सभी देशवासियों के लिए बेहद खास है। 15 अगस्त 1947 को हमें ब्रिटिश हुकूमत के 200 सालों के राज से आजादी मिली थी। यह समय महात्मा गांधी, भगत सिंह, अशफाक उल्ला खाँ,खान अब्दुल गफ्फार, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद जैसे महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान को याद करने का भी है। आजादी की सालगिरह पर स्कूलों, कॉलेजों, दफ्तरों आदि जहां भी कार्यक्रमों का आयोजन क्या गया। वहां इन महान सेनानियों के दिए नारे लगाए गये। इनके नारों के बगैर कोई भी स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम अधूरा रहता है । ये नारे आज भी लोगों को देशभक्ति के जोश से भर देते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button