मुजफ्फरनगर

पुरकाजी में अवैध खनन माफियाओं ने पुलिस की मौजूदगी में युवक पर किया जानलेवा हमला, सोने की चेन लूट

मुजफ्फरनगर। पुरकाजी क्षेत्र में अवैध खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हो गए हैं और पुलिस की मिलीभगत से शिकायत के शक पर एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया और मारपीट कर सोने की चेन भी लूट ली। इस मामले में पीड़ित परिवार ने एसएसपी संजय कुमार वर्मा से मिलकर अपनी पीडा बताई है। जानकारी के अनुसार
थाना पुरकाजी क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायत करने के शक पर एक युवक के साथ गंभीर मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित जोगिंदर पुत्र श्री पहल सिंह निवासी ग्राम धमात, थाना पुरकाजी ने बताया कि गत 5 फरवरी की रात करीब 11 बजे वह अपने गांव से कार द्वारा अपने खेत पर जा रहा था। जैसे ही वह गंगनहर पुल के पास पहुंचा, वहां पुलिस चौकी लगी हुई थी। इसी दौरान एक स्कॉर्पियो और ब्रेज़ा कार ने उसकी गाड़ी रोक ली।
पीड़ित के अनुसार, गाड़ियों में सवार करीब 9–10 अज्ञात लोग उसे गाली-गलौज करते हुए कहने लगे कि वह अवैध खनन की शिकायत क्यों करता है। इसके बाद आरोपियों ने पुलिस चौकी के पास ही उसके साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। पुलिस की मौजूदगी में ही
हमलावरों ने पीड़ित के गले से सोने की चेन छीन ली और जाते-जाते उसे भविष्य में जान से मारने की धमकी भी दी। पूरी घटना गंगनहर पुल पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद बताई जा रही है।
घटना के बाद आरोपी कारों में सवार होकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने थाना पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में पुलिस ने जब कारवाई नहीं की तो एसएसपी संजय कुमार वर्मा से मुलाकात कर अपनी पीडा बताई गई, एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक युवक का शांति भंग में चालान किया, जिस पर पीड़ित पक्ष संतुष्ट नहीं हुआ और आज फिर एसएसपी से मिलने पुलिस आफिस पहुंचे, जहां पर एसएसपी नहीं मिल सके, तो उन्होंने एसपी देहात आदित्य बंसल से मिलकर पूरा मामला बताया, जिस पर एसपी देहात आदित्य बंसल ने पुरका पुलिस को फोन कर हड़काया और कडी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसके बाद
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button