पीड़ित परिवारों को सांत्वना देने पहुंचे जयंत चौधरी
रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी सोमवार को बागपत में पीड़ित परिवारों को सांत्वना देने पहुंचे। चांदीनगर के ढिकोली निवासी असम राइफल में तैनात सैनिक की हृदय गति रूकने के कारण मौत हो गयी थी। उनकी तेहरवीं में शामिल होकर जयंत चौधरी ने श्रद्धांजलि दी।
बागपत। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी सोमवार को बागपत में पीड़ित परिवारों को सांत्वना देने पहुंचे। चांदीनगर के ढिकोली निवासी असम राइफल में तैनात सैनिक की हृदय गति रूकने के कारण मौत हो गयी थी। उनकी तेहरवीं में शामिल होकर जयंत चौधरी ने श्रद्धांजलि दी।
ढिकोली निवासी 50 वर्षीय देवेन्द्र ढाका पुत्र बिजेंद्र ढाका असम राइफल्स में सूबेदार थे। 12 सितम्बर को उनकी ड्यूटी के दौरान ही हृदयगति रुकने से मौत हो गयी थी। इसके बाद गांव में उनके पार्थिव शरीर का सैनिक सम्मान के साथ दाह संस्कार कर दिया गया था। सोमवार को उनकी तेहरवीं में पहुंचे राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी ने उनको श्रद्धांजलि दी। इसके बाद जयंत चौधरी सांकरौद गांव में पहुंचे और पिछले दिनों सड़क हादसे में मारे गए छात्रों के परिजनों से मुलाकात कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।


