राज्य
Trending

पीड़ित पक्ष ने की आरोपियांे को गिरफ्तार करने की मांग

गंगोह/तीतरों। तीतरों क्षेत्र के गांव खडलाना निवासी एक महिला ने ग्रामीणांे के साथ तीतरांे थाने में तहरीर देकर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। पीड़िता का आरोप है कि उसका जेठ उस पर बुरी नजर रखता था और उसकी इच्छा के विरूद्ध बेहोशी की कोई चीज खिलाकर उसके साथ बलात्कार कर नग्न अवस्था में फोटो व वीडियों बनाकर उसे दोबारा सम्बन्ध बनाने के लिए दबाव बनाता था। उसकी बात ना मानने पर फोटो व वीडियों को नेट पर डालने की धमकी भी देता था। पीड़िता ने जब अपने जेठ की बात नहीं मानी तो उसने महिला की पुत्री के हाथ तोड़ दिए। महिला का आरोप है कि राकेश व सुदेश पुत्रगण जयपाल निवासी ग्राम खडलाना थाना तीतरो पीड़िता पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने लगे। पीड़िता के ना मानने पर गत 15 मार्च 2022 को शाम करीब आठ बजे राकेश व सुदेश पुत्रगण जयपाल, अंकुश पुत्र राकेश, कोकी पुत्र वेदपाल, जोनी पुत्र वेदपाल, भोपा पत्नी राकेश निवासीगण खड़लाना थाना तीतरो पीड़िता को गन्दी-गन्दी गालिया देते हुए बोला कि अगर मुकदमा वापस नहीं लिया तो तुझे जान से मार देंगे। इस दौरान पीड़िता के सिर पर जान से मारने की नियत से अंकुश ने हाथ मंे लिए पलकटी से वार किया और भोपा ने लात घूसे मारने शुरु कर दिए। राकेश व सुदेश ने पीड़िता के पति मुकेश को पकड़ा और कोकी व जोनी ने हाथ मे लिए लोहे की राँड़ से पीड़िता के पति मुकेश पर जान से मारने की नियत से वार किए जिससे पीड़ित महिला के पति की पसलियाँ टूट गयी और बाजू में गुम चोटे आयी। नरेन्द्र व सुरेन्द्र को आता देख पीड़ित महिला व उसके पति को अधमरी हालत में छोड़कर भाग गये। जिन्हें पुलिस द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि अभी तक कोई गिरफ्तारी ना होने के कारण आरोपी राकेश, सुदेश, अंकुश कोकी, भोपा व जोनी उसके परिवार को फैसला ना करने की दशा में मौका मिलते ही जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित पक्ष ने तीतरो थाने में प्रार्थना पत्र देकर उक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्यवाही करने की मांग की। इस दौरान ग्रामीण पिंकी सैनी, रेखा देवी, मेधरी सैनी, मेनका सैनी, अंकित सैनी, भूरा, अंशुल, विनोद, तासीन, राजकुमार, पुष्पेन्द्र, अमरीश, सतीश मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button