राज्य
Trending

पीसी जॉर्ज की याचिका पर विचार करेगा केरल उच्च न्यायालय

केरल उच्च न्यायालय मुस्लिम समुदाय के खिलाफ नफरत फैलाने वाले भाषण देने के आरोप में गिरफ्तार पूर्व विधायक और केरल के वरिष्ठ नेता पीसी जॉर्ज के दायर एक याचिका पर विचार करेगा

कोच्चि। केरल उच्च न्यायालय मुस्लिम समुदाय के खिलाफ नफरत फैलाने वाले भाषण देने के आरोप में गिरफ्तार पूर्व विधायक और केरल के वरिष्ठ नेता पीसी जॉर्ज के दायर एक याचिका पर विचार करेगा, जिसमें तिरुवनंतपुरम प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश को चुनौती दी गई थी। इस आदेश के तहत एक मई को उनकी जमानत रद्द कर दी गई थी।

उल्लेखनीय है कि जॉर्ज ने 30 अप्रैल को अनंतपुरी हिंदू महासम्मेलन में मुसलमानों के खिलाफ भाषण दिया था। इस मामले में गिरफ्तार होने के बाद उन्होंने जमानत के लिए उच्च न्यायालय का रुख किया है, जिसमें मजिस्ट्रेट कोर्ट के द्वारा बुधवार को उनकी जमानत रद्द कर दिए जाने के फैसले को चुनौती दी गई थी।

आज उच्च न्यायालय आज इस मामले पर विचार करेगा। इससे पहले भी उच्च न्यायालय एर्णाकुल जिले के वेन्नला स्थित मंदिर में उत्सव के दौरान की गई उनकी आपत्तिजनक टिप्पणी वाले मामले पर उन्हें अग्रिम जमानत दी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button