पीड़ित परिवार के घर गईं ममता, कहा- अगर रविवार तक पुलिस नहीं सुलझाती मामला तो CBI को करेंगे ट्रांसफर
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में मेडिकल छात्रा के कथित बलात्कार-हत्या मामले पर चिंता जताई है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में मेडिकल छात्रा के कथित बलात्कार-हत्या मामले पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही दर्दनाक घटना है। इस मामले में जो भी शामिल है, उसे तुरंत सज़ा मिलनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि हम चाहते हैं कि इस मामले की सुनवाई तेज़ हो क्योंकि तब न्यायिक प्रक्रिया तेज़ होगी। मैं हैरान हूँ कि अस्पताल में नर्सें थीं, अस्पताल की सुरक्षा थी और फिर भी यह घटना हुई। मैंने पुलिस को बताया है।

बनर्जी दोपहर में बारह बज कर 45 मिनट पर परास्नातक प्रशिक्षु महिला चिकित्सक के घर पहुंचीं। एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘वह उसके माता-पिता और परिवार के सदस्यों से बात कर रही हैं।’’ आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के अंदर कथित रूप से बलात्कार तथा हत्या की शिकार हुई महिला चिकित्सक का शव शुक्रवार को सुबह संगोष्ठी कक्ष में मिला था। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।




