Uncategorized
Trending

पीटीआई भूषण देव ने वुशु प्रतियोगिता में झटका कांस्य पदक

पैरामाउंट पब्लिक स्कूल अग्रवाल मंडी टटीरी के पीटीआई भूषण देव ने सीनियर स्टेट वुशु प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त किया है। इसको लेकर स्कूल मैनेजमेंट व अध्यापकों में खुशी की लहर है और उन्होंने इस उपलब्धि के लिए भूषण देव को बधाई दी है।

बागपत। पैरामाउंट पब्लिक स्कूल अग्रवाल मंडी टटीरी के पीटीआई भूषण देव ने सीनियर स्टेट वुशु प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त किया है। इसको लेकर स्कूल मैनेजमेंट व अध्यापकों में खुशी की लहर है और उन्होंने इस उपलब्धि के लिए भूषण देव को बधाई दी है।

इस प्रतियोगिता का आयोजन बडौत के बाबा शाहमल स्टेडियम में 17 से 19 सितंबर तक हुआ था। इसमें भूषण देव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक पर अपना कब्जा जमाया। मंगलवार को पीटीआई भूषण देव के स्कूल लौटने पर स्कूल मैनेजमेंट के पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन बिजेन्द्र कुमार, प्रधानाचार्य शक्ति सिंह, अध्यापक पवन, योगेंद्र, सुनील, अमरदीप, अध्यापिका प्रीति, नंदनी व बागपत वुशु एसोसिएशन के सचिव राज विपिन जोशिया समेत काफी लोग मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button