crime
Trending

पीएफआई का कार्यालय सचिव केपी गिरफ्तार

नोएडा। यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट में प्रतिबंधित संगठन पीएफआई के कार्यालय सचिव कमाल केपी को केरल से गिरफ्तार कर लिया। कमाल पर हाथरस दंगा भड़काने का आरोप है। उस पर 25 हजार का इनाम घोषित था। कमाल के 4 साथी पहले गिरफ्तार हो चुके हैं। हाथरस हिंसा को भड़काने के मामले में मथुरा टोल से मुजफ्फरनगर निवासी अतीकउर रहमान, रामपुर निवासी आलम, केरल निवासी सिद्दीकी कप्पन और बहराइच निवासी मसूद को गिरफ्तार किया गया था। तब से केरल निवासी कमाल वांछित चल रहा था। मामले की जांच क्योंकि नोएडा यूनिट कर रही थी।

नोएडा पुलिस के अपर पुलिस अधीक्षक आरके मिश्रा ने बताया कि कमाल के पी की गिरफ्तारी के प्रयास कई दिन से किए जा रहे थे, नोएडा एसटीएफ ने केरल के मलपुरम से कमाल को गिरफ्तार कर लिया है। कमाल पीएफआई के शीर्षस्थ पदों में से एक पर नियुक्त किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button