देश

‘पिता के लिए सोनम ने दी पति की बलि…’ राजा रघुवंशी के भाई का बड़ा बयान

इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्याकांड में अब एक नया मोड़ आ गया है। राजा रघुवंशी के भाई सचिन रघुवंशी ने एक बार फिर से सोनम के मायके वालों पर आरोप लगाया है। सोनम के नार्को टेस्ट की मांग कर रहे सचिन रघुवंशी ने अपने भाई राजा की हत्या पर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने राजा की हत्या को बलि बताया है। सचिन रघुवंशी ने कहा कि सोनम के पिता दिल के रोग से पीड़ित हैं। अपने हार्ट पेशेंट पिता के लिए सोनम ने अपने पति की बलि दी है।

सोनम ने पिता के लिए दी पति की बलि

अपने भाई राजा रघुवंशी की हत्या को बलि बताते हुए सचिन रघुवंशी ने कहा कि सोनम के पिता दिल के रोग के मरीज हैं। उन्हें 2 बार हार्ट अटैक आ चुका है। पिता को जीवनदान देने के लिए सोनम के परिवार ने घर में उल्टी तस्वीर लगाई और कामाख्या देवी में तंत्र पूजा कराई थी और अब अपने हार्ट पेशेंट पिता को जीवनदान देने के लिए राजा की बलि दी है। इस दौरान सचिन रघुवंशी ने सोनम की मां, पिता और भाई गोविंद का भी नार्को टेस्ट कराने की मांग की है।

 

मंगलसूत्र पहनाते वक्त नाखुश थी सोनम

इस दौरान सचिन रघुवंशी ने सोनम-राजा की शादी को लेकर भी एक बड़ा खुलासा किया है। सोनम की शादी के सामने आए वीडियो पर सचिन ने कहा कि मंगलसूत्र पहनाते वक्त सोनम नाखुश दिख रही थी। सोनम ने उसी मंगलसूत्र को उतारकर मेरे भाई राजा की हत्या की है। सोनम पहले से ही बहुत शातिर थी, वह इंदौर में रहकर चली गई, किसी को कानोकान खबर नहीं हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button