Accidentराज्य
Trending

पिता की मौत के सदमे में बेटी की भी रूकी सांसे

पिता की मौत के बाद सदमे में आई बेटी की भी सांसे रुक गई।

कुशीनगर। कुशीनगर के गांव गंभीरपुर से एक दर्दनाक हादसे सामने आया। जहां पिता की मौत के बाद सदमे में आई बेटी की भी सांसे रुक गई।
मिली सूचना के अनुसार गांव गंभीरपुर में खेतों में गेहूं की कटाई करने के लिए गए हुए किसान कंबाइन मशीन की चपेट में आ गया।मशीन की चपेट में आने से किसान बुरी तरह घायल हो गया। परिजन किसान को इलाज के लिए कप्तानगंज सीएचसी अस्पताल ले गए। किसान की हालत गंभीर होने के कारण वहां से डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया, लेकिन मेडिकल कॉलेज में भी उपचार के दौरान घायल किसान ने दम तोड़ दिया। पिता के दुनिया से चले जाने की खबर मिलने पर बड़ी बेटी पूजा की भी सदमे में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार किसान मृतक की बेटी हृदय रोग से पीड़ित थी। इसी कारण पिता की मौत सुनकर बेटी की भी सांसे थम गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button