पिकअप से चलता था मेरठ का गैंग, हाइवे किनारे बसे गांव होते थे टारगेट!

मुजफ्फरनगर पुलिस ने एक ऐसे गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार किया है जो पिकअप गाड़ी से चलते थे और हाइवे किनारे स्थित गांवों को अपना निशाना बनाते थे। मुख्य रूप से इनके निशाने पर किसानों के दुधारू पशु हुआ करते थे। इस गैंग के सदस्य एक रात में दो से तीन भैंस या फिर गाय को चोरी करके पिकअप में लाद लेते थे और इस तरह एक ही रात में लाखों का इंतजाम कर लेते थे। जिस दिन इन्हे पशु नहीं मिलते थे उस दिन इनका टारगेट किसानों के ट्यूबवैल होते थे।

इस गैंग के पकड़े गए सदस्यों ने पुलिस को ये भी बताया कि ये लोग रात में निकलते थे और वापस लौटने का समय तड़के का रखते थे। इन्होंने बताया कि तड़क में ट्रैफिक भी कम मिलता है और रास्तों ने ज्यादा नाकाबंदी भी नहीं रहती। सुबह के समय अधिकांश चेकपोस्ट खाली मिलते हैं और पुलिस कम होने की वजह से ही आसानी से मेरठ तक पहुंच जाते थे।




