Uncategorized

पालिका अध्यक्ष ने दिये ठेकेदारो को विशेष दिशा निर्देश। अखिल कुमार कौशिक

नगर पालिका परिषद् मवाना के अध्यक्ष श्री अखिल कुमार कौशिक जी द्वारा नगर मवाना के वार्ड 17 मौ0 काबलीगेट में भडाना पार्क, आकाक्षा कुंज पार्क, नालो व पुलिया के निर्माण आदि कार्यो का निरीक्षण किया गया

मवाना (संवादाता आरके विश्वकर्मा)। नगर पालिका परिषद् मवाना के अध्यक्ष श्री अखिल कुमार कौशिक जी द्वारा नगर मवाना के वार्ड 17 मौ0 काबलीगेट में भडाना पार्क, आकाक्षा कुंज पार्क, नालो व पुलिया के निर्माण आदि कार्यो का निरीक्षण किया गया। जिसमें वार्ड 17 मौ0 काबलीगेट के सभासद श्री ओमपाल जी के साथ पालिका अध्यक्ष महोदय द्वारा वार्ड 17 का भम्रण किया गया, तथा वार्ड के नागरिको की समस्याओं को सुना गया। पालिका अध्यक्ष महोदय द्वारा पार्को में उगी घास, ओपन जिम, लाईटों आदि को दुरूस्त करने हेतु सम्बन्धित कर्मचारियों को आदेशित किया गया तथा रोड पर नाला निर्माण कराये को शीघ्र पूर्ण करने हेतु सम्बन्धित ठेकेदार को कडे निर्देश दिये गये। पालिका अध्यक्ष श्री अखिल कुमार कौशिक जी द्वारा नागरिकों की समस्याओं को सुना गया व उनका मौके पर ही निस्तारण किया गया। उपस्थित नागरिकों द्वारा पालिका अध्यक्ष द्वारा कराये जा रहे वार्ड में निर्माण कार्यो की प्रशंसा की गयी।
पालिका अध्यक्ष महोदय द्वारा प्रतिदिन नगर के वार्डो में भ्रमण किया जायेगा, तथा वार्डो में उत्पन्न समस्याओं को स्वयं देखा व उनका निस्तारण कराया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button