Uncategorized
Trending

पानी के लिये दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर दिव्यांग बुजुर्ग

गांव मोहम्मदपुर मॉडर्न के निवासी 60 वर्षीय दिव्यांग बुजुर्ग सुरेश कुमार ने बताया कि मैं दोनों हाथों से दिव्यांग हु और मेहनत मजदूरी करके मेरा परिवार बच्चो का पालन पोषण करते हैं मेरे घर पर नल नहीं है।

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के बघरा ब्लॉक स्थित गांव मोहम्मदपुर मॉडर्न के निवासी 60 वर्षीय दिव्यांग बुजुर्ग सुरेश कुमार ने बताया कि मैं दोनों हाथों से दिव्यांग हु और मेहनत मजदूरी करके मेरा परिवार बच्चो का पालन पोषण करते हैं मेरे घर पर नल नहीं है। एक सरकारी नल लगा हुआ था जो 2 महीने से खराब हो गया है कई बार ब्लॉक में अधिकारियों से निवेदन भी किया है कि नल ठीक करवा दिया जाए। लेकिन अधिकारी सिर्फ सांत्वना और भगाने के अलावा कोई काम नहीं करते हैं मैं रोज रोज पड़ोसियों के यहां से पानी भरने को मजबूर हूं जहां पड़ोसी पानी भरने को मना कर देते हैं और कहते हैं कि तेरा तो रोज का काम पानी भरना है। अपने घर जा वही दिव्यांग बुजुर्ग डीएम चंद्र भूषण सिंह से मिलने पहुंचे ओर अधिकारियों से नल लगवाने की गुहार लगाइ है अब देखना है कि एक दिव्यांग बुजुर्ग को अपनी पानी की समस्या से निजात मिलती है कि नहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button